Samastipur

समस्तीपुर के चार युवकों से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, फर्जी वीजा व एयर टिकट का पीडीएफ भेजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- एक साइबर अपराधी ने दुबई महानगर में नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवकों से लाखों रुपए की ठगी कर ली। ठगी के शिकार विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ उत्तर पंचायत निवासी चारों युवक मो. मासूम, मो. एजाज, मो. शराफत और मो. तहजीब जब शिकायत लेकर विद्यापतिनगर पुलिस के पास पहुंचे तब मामला प्रकाश में आया। स्थानीय पुलिस ने घटना की शिकायत समस्तीपुर साइबर थाने में करने की सलाह दी।

ठगी के मामले को लेकर पीड़ित युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहने वाला मो. मुराद नाम का एक युवक मोबाइल पर बार-बार संपर्क कर दुबई के शारजाह शहर में नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद सभी युवक लालच में आ गए और हामी भरने के बाद ठगी करने वाले मो. मुराद ने उन सब को दिल्ली बुलाकर उनका मेडिकल करने के नाम पर 55 हजार प्रति युवक वसूल लिया। फिर दुबई का वीजा व हवाई जहाज का टिकट बनाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए अलग-अलग बैंक के अकाउंट नंबर पर अपने नाम खाते में मंगवाया। वीजा बनाने के नाम पर युवक से चार माह से साइबर अपराधी रुपए विभिन्न अकाउंट से मंगवा रहा था।

दुबई का फर्जी वीजा व एयर टिकट का पीडीएफ भेजा :

फर्जी एयर टिकट के साथ दुबई के वीजा का पेपर पीडीएफ फाइल में पीड़ित युवकों के मोबाइल पर साइबर अपराधी ने भेज दिया। इसमें 15 दिसंबर को दिल्ली से हवाई जहाज से दुबई जाने की जानकारी दी। इधर युवकों ने सारी तैयारी कर 13 दिसंबर को पटना रेलवे जंक्शन से संपूर्ण क्रांति ट्रेन का तत्कालीन कंफर्म टिकट लेकर ट्रेन में सवार होने पटना जंक्शन पहुंच गया।

वहां पहुंचे युवकों ने ठगी करने वाले से उसके दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पूछा कि हवाई टिकट शाम का है कि सुबह का तब दूसरी ओर से टका सा जवाब सुन सभी युवक खामोश रह गए। बताया गया की टिकट व वीजा अभी कंफर्म नहीं हुआ है और रूपया लग सकता है। जिसकी जानकारी बाद में दे दी जाएगी। इसके बाद युवकों को माजरा समझते देर नहीं लगा। इसके बाद हवाई टिकट व वीजा की जांच कराई गई तो वह फर्जी निकला।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

23 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago