Bihar

समस्तीपुर से जुड़ा विवाद नहीं हो रहा खत्म; भद्दी-भद्दी गालियां और अश्लील कमेंट से यूट्यूबरों पर भड़कीं अक्षरा सिंह, 2 पर FIR दर्ज

अक्षरा सिंह ने यूट्यूबरों पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पटना के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा सिंह ने दो यूट्यूबरों पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। फिल्म अभिनेत्री की शिकायत पर महिला थाने ने आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओ के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि गुरुवार को अक्षरा सिंह खुद महिला थाना पहुंची थी जहां उन्होंने यूट्यूबरों पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। इसके पहले भी अक्षरा सिंह के पिता द्वारा पटना के कंकड़बाग थाने में समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा में दुर्गा पूजा के दौरान एक आयोजन को लेकर हुए विवाद के बाद भोजपुरी गायक शिवेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच पटना पुलिस के कंकड़बाग थाने द्वारा पहले से ही की जा रही है।

महिला थाना ने मामले की पुष्टि की

अक्षरा सिंह द्वारा कराए गए केस को लेकर पटना महिला थाना की प्रभारी प्रभा कुमारी ने बताया कि दो यूट्यूबरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। दो मोबाइल नंबर अक्षरा सिंह द्वारा दिया गया है, उसी के आधार पर आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महिला थाना की की ओर से बताया गया है कि इस पूरे मामले में अक्षरा सिंह से सबूत की भी मांग की जाएगी। हालांकि, अक्षरा ने जिन दो यूट्यूबरों का मोबाइल नंबर दिया है, उसका वह नाम भी उपलब्ध कराने को तैयार है। बहरहाल, इस पूरे मामले की जांच जब आगे बढ़ेगी तब यूट्यूबरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के माने तो अक्षरा सिंह के पास पर्याप्त सबूत हैं जो पुलिस के अनुसंधान में कारगर सबूत हो सकती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

7 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

9 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

20 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

21 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

1 दिन ago