Samastipur

विद्यापतिनगर BRC परिसर में BEO को सम्मान पूर्वक दी गई विदाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- प्रखंड के बीआरसी परिसर में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक रमेश रजक ने की। संचालन शिक्षक अनंत कुमार राय ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने बीईईओ शबनम कुमारी को पाग, चादर, अंगवस्त्र, उपहार व बुके देकर विदाई दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नजीब अनवर ने कहा कि विदाई एक ऐसा शब्द है, जो जिसे सुनते ही लोगों के दिलों में करूणा भर जाती है। परंतु नियम के आगे सभी वे बस हैं। हर कोई को एक दिन आना है और इसी तरह जाना है। बीईओ साहब अपने व्यवहार के कारण यहां जितने भी दिन रहे, सभी के दिलों में बसे रहे। किसी के साथ कभी भेदभाव नहीं करते देखे गए। हमेशा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में लगे रहे।

बीडीओ महताब अंसारी ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य समय देकर सींचने का काम किया है। वे एक मिलनसार, अनुशासन पसंद, सभी शिक्षकों एवं बच्चों को अनुशासन में रखकर सभी के साथ एक तरह व्यवहार करते रहे। इनकी कमी हम सबों को खलेगी। इनके व्यवहार एवं कर्मठता से सभी प्रभावित थे। एक कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

सरकार द्वारा चलाये जा रहे किसी कार्य में शिथिलता नहीं बरती और हर कार्य को धैर्यपूर्वक निर्वहन किया। इन्होंने प्रखंड में शैक्षणिक माहौल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। बीईईओ शबनम कुमारी ने कहा कि यहां के लोगों और शिक्षकों का जो स्नेह व प्यार मुझे मिला है, उसे आजीवन नहीं भूला पाऊंगी। मौके पर एसएचओ फिरोज आलम,शिक्षक कुमार रंजन, राम नरेश प्रसाद, अभिनव कुमार, राजकुमार झा, हेमंत कुमार प्रसाद, विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण, सुनील कुमार सिंह, मोहन पासवान आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

42 मिनट ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

2 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

4 घंटे ago