Bihar

बिहार: शादी में नाकाम प्रेमी की करतूत; प्रेमिका के ससुराल में लगवाया लव स्टोरी का पोस्टर, जानें क्या लिखा था

जरूरी नहीं कि हर प्यार को मुकाम मिल जाए। कई प्रेम कहानियां नाकाम होकर रास्ते में ही दम तोड़ देती हैं लेकिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को पाने के लिए हर मुश्किल को झेलने के लिए तैयार रहते हैं। प्यार की राह में प्रेमी ऐसे ऐसे काम कर जाते हैं जो फसाना बनकर अमर हो जाती हैं। बिहार के आरा से प्रेम क एक अनोखी कहानी सामने आई है। प्रेमिका से शादी करने में नाकाम प्रेमी ने उसके होने वाले पति के गांव में अपनी लव स्टोरी का पोस्टर लगा दिया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पोस्टर लगा देने से प्रेमिका का परिवार परेशान हो गया है तो उसके होने वाले ससुराल के लोग खामोश हैं। गांव में साटे गए पोस्टर में लिखा गया है कि लड़की का नाम… है। उसके बाद लड़की का मोबाइल नम्बर और गांव लिखा गया है। पोस्टर में उसके होने वाले पति का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। लड़के ने अपना नाम पिंटू कुमार बताया है। उसने लिखा कि मैं पिंटू कुमार, मेरी गर्लफ्रेंड… है। जिसकी शादी 23.04.24 को… के घर मे होने वाला है। मेरा कहना है कि इससे शादी नहीं किया जाय क्योंकि इसकी और मेरी शादी पहले ही हो चुकी है। हम लोग पहले से प्यार करते हैं। परिवार के द्वारा इसकी शादी फिर से जबरदस्ती करवाई जा रही है। लड़के अपना मोबाइल नंबर देकर ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करने को कहा है।

यह मामला भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक लड़के की शादी तय हो गयी। उसके बाद गांव में यह पोस्टरबाजी की गयी है। गांव में घरों की दीवारों और रास्ते के पुल पुलिया पर कई पोस्टर चस्पा किए गए हैं। प्रेमी युवक द्वारा गांव में लगाए गये पोस्टर सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इसके बाद से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। दोनों के गांवों में चर्चा चरम पर है। मजबूरी में परिजनों ने पुलिस की शरण ली है।

मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर को हटाकर जब्त कर लिया है। इस मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गांव में पहुंची थी और लगाए गए गए पोस्टर को हटा दिया गया है। पीड़ित परिवार से जानकारी ली जा रही है। मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

3 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

9 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

14 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

14 घंटे ago