Samastipur

विद्यापतिधाम में सीता राम विवाह महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य बारात झांकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- शिव भक्त महाकवि विद्यापति जी की समाधि भूमि के पार्श्व अवस्थित राम जानकी मंदिर, विद्यापतिधाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय सीता राम विवाह महोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य बारात की झांकी निकाली गई। विद्यापति परिषद अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि व जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बारात झांकी को रवाना किया।

विद्यापतिधाम मंदिर परिसर स्थित राम जानकी राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व जनक नन्दनी विदेही के बारात की आकर्षक झांकी की भव्यता मनोरम दृश्य प्रतिबिंबित कर रहे थे। ऋषि,मुनी, साधु,संत,महात्मा के वेश धारण कर श्रद्धालु भक्त घोड़ा के साथ रथ पर सवार भगवान श्रीराम के प्रतिरूप में अनिकेत गिरि, लक्ष्मण के रुप में कृष्ण गिरि, भरत के रूप में दीपक गिरि दीपू, शत्रुघ्न के रुप में अनिकेत कुमार व दशरथ जी के प्रतिरूप में निराला गिरि पूरी तरह से आकर्षण का केंद्र बन झांकी में शामिल श्रद्धालु-भक्तों सहित आम लोगों को खूब रोमांचित कर रहे थे।

झांकी विद्यापतिधाम होते हुए साहिट वृन्दावन से बाजिदपुर बांध होते हुए मऊ बाजार से शेरपुर लंगड़ा ढाला बालकृष्णपुर मड़वा होते हुये कोल्ड स्टोरेज मार्ग होते हुए अपनी आंचलिक यात्रा राम जानकी राधाकृष्ण मंदिर परिसर पंहुच देर रात्रि समाप्त किया। जहां लोगों ने बारात झांकी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा लोग झांकी व भगवान श्रीराम की एक झलक पाने को लेकर बेताब दिखे।

विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरी कवि ने बताया की रविवार की रात्रि वैदिक रीती रिवाज के अनुसार राम जानकी का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। पंडित शंभु झा विवाह संपन्न करवाएंगे। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरि कवि,चतुरानन गिरि, संजीव कुमार सुजीत कुमार, दीपक गिरि आदि सैकड़ों लोग भक्ति भाव से लबरेज दिखें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago