Samastipur

समस्तीपुर में DEO के निरीक्षण में विद्यालय से गायब मिले सभी शिक्षक, मैदान में खेल रहे थे छात्र; हेडमास्टर समेत सभी शिक्षकों का रोका गया एक दिन का वेतन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर (तस्वीर सांकेतिक) :- बीते 28 नवंबर को बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के लिये मॉडल टाइम टेबल जारी किया था। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मध्य विद्यालय ताजपुर में 4 दिसंबर को अपराह्न 1:40 बजे जिला शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण के लिये पहुंचे।

इस दौरान पदाधिकारी ने देखा कि विद्यालय के सभी छात्र विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। वहीं कोई भी शिक्षक ना तो विद्यालय परिसर में और नहीं कक्षा में पाए गए। बच्चों से पूछने पर बताया गया कि अभी मध्यावकाश है। जबकि बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार मध्यावकाश का समय 12:10 से 12:50 अपराह्न है।

इसके बाद प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों को बुलाए जाने पर विद्यालय परिसर में उपस्थित हुए। उसके बाद टिफिन की घंटी समाप्त की गई और सभी शिक्षक अपने-अपने वर्ग कक्ष में गए। निरीक्षण के क्रम में प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय संचालन में घोर लापरवाही देखी गई। विद्यालय परिसर में व्याप्त गंदगी पाई गई वहीं छात्रों का साइकिल भी यत्र-तत्र लगा हुआ पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में मध्यान भोजन योजना से लाभान्वित बच्चे भी कम पाए गये। विद्यालय की व्यवस्था से असंतुष्ट होकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में ताजपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन को स्थगित करने का आदेश निकाल दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

37 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago