Samastipur

सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन, प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति -पत्र देकर किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें और अंतिम दिन के प्रथम सत्र में दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण, कुलगीत, लक्ष्यगीत एवं स्वागत गीत के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय प्राध्यापक डॉ. सच्चिदानंद तिवारी ने किया। नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान डॉ. सच्चिदानंद तिवारीी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास करने में सहयोग मिला होगा। इन सात दिनों में जो कुछ भी सीखा है उन्हें जीवन में अपनाएँ। जिससे आपके परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व को कल्याण हो सकेे।

वहीं 16 दिसंबर को राष्ट्रीय सेवा सेवा योजना एवं ‘द उम्मीद’ के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं रक्तवीर सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले दलनायक अमरजीत कुमार एवं दलनायिका हेमा कुमारी को कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया। सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए ‘द उम्मीद’ के सेन्टर कॉर्डिनेटर श्वेता गुप्ता, खुशबू एवं नवनीत को पुरस्कार के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी, अनिरूद्ध प्रपाप एवं अमरजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण यादव, डॉ. आशीष पाण्डेय, डॉ. मोनालिशा, डॉ. सौम्येन्दु मुखर्जी एवं डॉ. निर्मल सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इसके बाद राष्ट्र-गान के साथ शिविर का समापन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

37 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

2 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

3 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

3 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

4 घंटे ago