Bihar

मोहनिया के एसडीपीओ फ़ैज़ अहमद खान निलंबित महिला दरोगा से करते थे अश्लील चैट, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

अपने अधीनस्थ महिला सब इंस्पेक्टर से अश्लील मैसेज चैट करने के आरोप में मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान को निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ महिला एसआई ने शिकायत दर्ज कराई थी एसडीपीओ द्वारा अश्लील मैसेज चैट किया जा रहा है. लगातार उसे परेशान किया जा रहा है. महिला उत्पीड़न के मामले में एसडीपीओ पर गाज गिरी है.

महिला SI से अश्लील चैट करने वाला एसडीपीओ निलंबित :

इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फ़ैज़ अहमद खान पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न का आरोप है. आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान फ़ैज़ अहमद खान का मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना किया गया है.

शिकायत सही पाए जाने पर फैज अहमद खान निलंबित :

मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान के खिलाफ उनके अंदर काम करने वाली एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अश्लील चैट करने, उसे लगातार परेशान करने, उसके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने सहित उसे प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई थी. महिला सब इंस्पेक्टर का कहना था कि उनका तबादला जब कैमूर से दूसरी जगह हो गया इसके बाद भी डीएसपी ने उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा.

शाहाबाद रेंज डीआईजी की रिपोर्ट पर कार्रवाई :

जिसके बाद शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने इस मामले की जांच कराई. एसपी के द्वारा जांच में मामला सत्य पाया गया और इसकी रिपोर्ट डीआईजी को भेजी गई. इसी रिपोर्ट के आधार में डीआईजी ने निलंबित करने, विभागीय कार्रवाई करने व मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय की थी. डीआईजी की रिपोर्ट के बाद अब सरकार ने यह एक्शन लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

3 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

5 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

6 घंटे ago