Samastipur

वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स नहीं लगाने की मांग की, कहा- अभी तक सरायरंजन को नगर का नहीं दिया गया है स्वरूप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देखकर होल्डिंग टैक्स नहीं लगाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सरायरंजन नगर पंचायत को अभी तक पूर्ण रूप से नगर का स्वरूप नहीं दिया गया है। वहीं नगर पंचायत की सुविधा भी यहां के लोगों को नहीं मिल रही है। यहां जो भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है वह ग्राम पंचायत के द्वारा ही उपलब्ध है।

इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत सरायरंजन कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। यहां के किसानों द्वारा अपनी भूमि का कर राजस्व विभाग को दिया जाता है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि जब तक श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज पूर्णता व्यवस्थित न हो जाए और नगर पंचायत सरायरंजन नगर की तरह विकसित न हो जाए तब तक जनहित में होल्डिंग टैक्स नहीं लगाया जाए।

आवेदन की प्रतिलिपि जिला अधिकारी समस्तीपुर से लेकर राज्य के अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग पटना, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग सह उपमुख्यमंत्री सहित बिहार के मुख्यमंत्री तक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले वार्ड पार्षदों में सरवर इमाम तंजील, रंजीत पासवान, देवेंद्र पासवान, बैजनाथ झा, मीना देवी, बॉबी चौधरी, गीत देवी, प्रियंका कुमारी, कविता कुमारी, किरण देवी, पूनम देवी, सीता कुमारी, पूजा देवी आदि के नाम शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago