Samastipur

दो बदमाशों को भारी मात्रा में कारतूस व देशी कट्टा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और गोली बेचने वाले का कर रहा था इंतजार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के लरझाघाट पुलिस ने हथियारों के तस्कर से सांठगांठ रखने वाले दो युवक को भारी मात्रा कारतूस एवं देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। रोसड़ा में प्रेसवार्ता करते हुए रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं क्राइम कंट्रोल की दिशा में लगातार जांच एवं सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन दिसंबर की संध्या गुप्त सूचना पर लरझाघाट पुलिस ने परकोलिया पर दो युवकों को जांच के लिए रुकने का इशारा दिया।

पुलिस के ईशारा देने के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि लरझाघाट थाना के भूईधर गांव के गिरेंद्र यादव के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं 32 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे अभियुक्त दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान के शाहपुर के फुलेश्वर यादव के पुत्र अंकित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि हथियार एवं गोली बेचने वाले का इंतजार कर रहा था। इस दौरान हथियार व गोली की तस्करीकरने वाले गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी गयी। जिसके बाद समस्तीपुर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है। शीघ्र ही हथियार एवं गोली खरीद बिक्री करने वाले तस्करों एवं अपराधियों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध लरझाघाट थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छापेमारी अभियान में लरझाघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक, दारोगा हरिनंदन यादव, सिपाही शिवराज कुमार, कुंदन कमार, सुशील कुमार, अमरेंद्र कुमार शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago