समस्तीपुर/दरभंगा :- दरभंगा नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शहर के बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड मामले में एक और आरोपित को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया है। वह समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गाछी टोला का रहने वाला चंदन राय उर्फ करण बताया गया है। बता दें कि 9 दिसंबर 2020 को अपराधियों ने अलंकार ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसको लेकर अलंकार ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार लाठ ने दरभंगा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
इसमें उन्होंने कहा था कि दुकान खुलते ही पांच अपराधी पिस्तौल लेकर उनकी दुकान में घुस गए। अपराधियों ने तिजोरी से निकालकर दो बैग में सोने से बने जेवरात को भर लिया। उसके बाद सभी अपराधी भागने लगे। इसी दौरान दुकान के कर्मियों व स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा किया।
पीछा करने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की। इसमें बगल की दुकान के स्टाफ राजकुमार को गोली लग गई। कुछ दूर जाने के बाद अपराधियों ने एक बड़े झोले को छोड़ दिया। वहीं दूसरा झोला लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक ने करीब पांच करोड रुपए के जेवरात लूटने की बात बताई थी। इस मामले में अभी तक दो किलो 810 ग्राम सोने के जेवरात व नगद 30 लाख रुपए जब्त किये जा चुके हैं।
इस मामले में समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। जिनके पास से कई किलो सोना बरामद किया भी गया था। दरभंगा नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से चंदन हैदराबाद भाग गया था। उसे समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…