Bihar

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक कल, नीतीश कुमार शामिल होंगे या नहीं? जानिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। विपक्ष के कई नेताओं ने तो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। इस बीच मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सारे मंत्री शामिल होंगे। बैठक मुख्य सचिवालय में 11.30 बजे शुरू होगी। इसके पहले 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी। 14 दिनों के बाद कैबिनेट की बैठक हो रही है। उधर, सोमवार को होने वाला जनता दरबार पहले ही स्थगित कर दिया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के हाथों 30 नवंबर को राजगीर महोत्सव का उद्घाटन होना था लेकिन नीतीश कुमार वहां नहीं गए। सोमवार, 4 नवंबर को भी मुख्यमंत्री का जनता दरबार होना था लेकिन रविवार को ही बिना कोई कारण बताए इसे रद्द कर दिया गया। इस बीच एनडीए के नेताओं ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक सुर में बयान दिया है।

सबसे पहले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?

इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए जीतनराम मांझी का सपोर्ट किया। अपने पोस्ट में गिरिराज सिंह ने लिखा है कि नीतीश कुमार जी केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जीतन राम मांझी जी की चिंता जायज है और इसकी हमे भी चिंता है ! इसलिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए !

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

2 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

8 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago