समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन का मेनगेट इन दिनों पार्किंग स्थल बन चुका है। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन को गेट संख्या-1 इस कदर जाम रहता है कि किसी भी यात्री को आना जाना कष्टदायक हो जाता है। मेनगेट पर गेट पर जहां फलों की दूकान सजायी जाती है। वहीं गेट के सामने सड़क पर ऑटो-टोटो की पार्किंग होती है।
स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को अपने ऑटो-टोटो में बैठाने के लिए गेट पास ही वाहन की पार्किंग की जाती है। जिसके कारण अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की मानें तो कई बार शिकायत की गयी है। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। यहां तक की गेट पर तैनात पुलिस जवान भी संज्ञान नहीं लेते हैं। लोगों का आरोप है की पुलिस के द्वारा ई-रिक्शा चालकों से वहां पार्किंग करने के नाम पर वसूली भी की जाती है।
स्टेशन गेट पर यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। इसके बावजूद भी ऑटो चालक की मनमानी इस कदर बढ़ी रहती है की तीन लाइन में ऑटो चालक सड़क पर पार्किंग कर दिया जाता है। जिसके कारण वहां जाम की स्थिति हो जाती है। खासकर दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस दौरान कई यात्रियों को टोटो चालक से नोकझोंक भी हो जाती है। इसके बावजूद भी गेट पर जाम की स्थिति लगी रही।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…