Bihar

बिहार: एक्सिस बैंक से 16 लाख लूटकर भाग गए लुटेरे, पुलिस घेरकर बंदूक ताने सरेंडर की अपील करती रह गई

बिहार के आरा में सर्किट हाउस रोड पर एक्सिस बैंक शाखा से आधा दर्जन लुटेरों ने सुबह-सुबह 16 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे चार मिनट के अंदर ही बैंक के काउंटर पर रखे 16 लाख रुपए लूटकर भाग गए थे लेकिन गलत सूचना की शिकार बन गई पुलिस बैंक की बाहर से घेराबंदी करके डेढ़ घंटे तक लुटेरों को एनकाउंटर का डर दिखाकर सरेंडर की अपील करती रह गई।

बाद में जब भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर बैंक के अंदर घुसे तो पता चला कि कोई लुटेरा बचा ही नहीं है। कन्फ्यूजन में डेढ़ घंटे तक पुलिस लुटेरों का बैंक के बाहर इंतजार करती रह गई जबकि लुटेरे इतने समय का फायदा उठाकर काफी दूर निकल गए होंगे। लूट के दौरान किसी स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और बैंक का लॉकर भी सुरक्षित है।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने एक बयान जारी किया है- “सभी लोगों को सूचित करना है कि आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 की सुबह लगभग 10:15 बजे एक्सिस बैंक आरा में पांच अपराधी हथियार के साथ घुसे थे और बैंक कर्मियों को एक रूम में बंद कर दिया और काउंटर पर रखे हुए लगभग साढ़े 16 लाख रुपए लेकर 4 मिनट के अंदर फरार हो गए।

बैंक कर्मियों ने थोड़ी देर बाद पुलिस को किसी फोन से सूचना दी कि अपराधी बैंक के अंदर हैं इस पर पुलिस बैंक को घेरकर अंदर घुसी तो बैंक कर्मियों को निकाला गया और फुटेज चेक करने का पता चला कि अपराधी बैंक कर्मियों को एक रूम में बंद करते हुए साढ़े 16 लाख रुपया को लेकर फरार हो गए। अपराधियों का फोटो और वीडियो मिल गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”

पहले खबर आई थी कि लुटेरे बैंक के अंदर ही हैं तो पुलिस ने ब्रांच को बाहर से घेर लिया। एनकाउंटर के खतरे के मद्देनजर इलाके को भी सील कर दिया गया था। पुलिस आस-पास के मकान की छत से पॉजिशन लेकर तैयार बैठी थी। लुटेरों को लगातार सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा था और ऐसा ना होने पर पुलिस एक्शन की संभावना बनी हुई थी लेकिन जब पुलिस टीम अंदर घुसी तो पता चला कि लुटेरे चार मिनट के अंदर ही 16 लाख रुपए लूटकर भाग चुके थे। इस गलतफहमी की वजह से पुलिस का फोकस बैंक पर ही बना रहा और लुटेरों को भागने के लिए डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय आसानी से मिल गया। दूसरी मंजिल पर ब्रांच के मेन गेट का शटर गिरा हुआ था, इससे भी पुलिस लुटेरों के अंदर होने को लेकर कन्फ्यूज रह गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

23 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

51 मिनट ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

1 घंटा ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

11 घंटे ago