Samastipur

गणतंत्र दिवस के दिन पटेल मैदान में विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाएगी झांकियां, फैंसी मैच का भी होगा आयोजन

डीएम ने पोल, पिलर एवं जमीन को किसी भी सूरत में तिरंगे के तरह नहीं रंगने की सख्त हिदायत दी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान बताया गया कि 26 जनवरी की सुबह में शिक्षा विभाग के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में बड़ी संख्या में झांकियां जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जायेगी। झांकी में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कंफेड, जीविका, निर्वाचन, सहकारिता, नगर निगम, पशुपालन, बैंकिंग, जिला उद्योग केंद्र, उत्पाद विभाग, परिवहन, आपूर्ति, मत्स्य, श्रम, कल्याण, अल्प संख्यक कल्याण, पंचायती राज विभाग, दिब्यांगजन कोषांग, विद्युत, निबंधन, बाल संरक्षण, खनन, वन प्रमंडल तथा राजस्व विभाग। जिला पदाधिकारी के द्वारा झांकियों को पुरस्कृत करने के लिए कमिटी का भी गठन करने का निर्देश दिया गया।

पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस परेड के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस बल का एक प्लाटून, डीएपी पुरुष, डीएपी महिला एवं डीएपी होमगार्ड के एक एक प्लाटून तथा एनसीसी के सीनियर एक प्लाटून उपलब्ध रहेंगे। स्काउट एवं गाइड के लड़के एवम लड़कियां परेड का हिस्सा बनेगी। पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन पूर्वाह्न 9:00 बजे किया जायेगा। दिन के उत्तरार्ध में फैंसी मैच का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जायेगा। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी एवम जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा पोल, पिलर एवं जमीन को किसी भी सूरत में तिरंगे के तरह नहीं रंगने की सख्त हिदायत दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

9 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

10 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

12 घंटे ago