Bihar

जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नीतीश का भव्य स्वागत, ललन सिंह के साथ एयरपोर्ट से निकले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू की कमान संभालने के बाद पहली बार शनिवार को पटना पहुंचे। दिल्ली से आने के बाद सीएम नीतीश का शाम में पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कुछ देर तक एयरपोर्ट के बाहर पैदल मार्च भी किया। फिर अपनी गाड़ी में सवार होकर आवास की ओर रवाना हो गए। खास बात ये है कि सीएम नीतीश एयरपोर्ट से पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के साथ ही निकले।

ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। नीतीश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जेडीयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इसकी एक बानगी शनिवार शाम में पटना एयरपोर्ट पर देखने को मिली। नीतीश कुमार जब दिल्ली से पटना पहुंचे तो बड़ी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर स्वागत के लिए पहुंच गए। अपने समर्थकों को देख नीतीश भी गदगद हो गए। सीएम कुछ देर तक पैदल ही समर्थकों के साथ चले। फिर गाड़ी से रवाना हो गए।

नीतीश और ललन साथ-साथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह दिल्ली से पटना एक साथ ही आए। एयरपोर्ट पर भी दोनों नेता साथ नजर आए। इस तरह नीतीश कुमार ने जेडीयू में टूट और ललन सिंह से नाराजगी की अटकलों को पूरी तरह खारिज करने की कोशिश की। हालांकि, पार्टी पहले ही कह चुकी है कि ललन सिंह से मुख्यमंत्री की कोई नाराजगी नहीं है।

दूसरी ओर, नीतीश कुमार के जेडीयू की कमान संभालने के बाद कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। पटना में सीएम नीतीश कुमार को बधाई संदेश देने के लिए कई पोस्टर लगाए गए। वैसे तो नीतीश ही जेडीयू के सुप्रीम नेता हैं, लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूरी तरह कमान उनके हाथ में ही आ गई है। जेडीयू नेताओं का मानना है कि इससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago