Samastipur

समस्तीपुर में बन रहे श्रीराम जानकी मेडिकल काॅलेज का भवन निर्माण 15 दिसम्बर से पहले पूरा करने का मंत्री ने दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन के विधायक सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन के नरघोघी में बन रहे श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण 15 दिसम्बर के पहले पूरा करने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण कार्य नहीं होने पर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वे शनिवार को नरघोघी स्थित श्री रामजानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेने आये थे।

इससे पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाघीन भवन का निरीक्षण किया। मौके पर डीएम योगेंद्र प्रसाद व एसपी विनय तिवारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज में बने सभागार में मंत्री ने निर्माण में लगे लोगों व पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा क जल्द ही मेडिकल कालेज का शुभारंभ किया जाना है। इसके चालू होने के बाद यहां के गरीब लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी।

उन्होंने निर्माण से संबंधित लोगों को निर्माण में गुणवत्तापूर्ण पर ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित पदाधिकारी पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने निर्माण में लगे लोगों को आश्वस्त किया कि निर्माण में किसी प्रकार की समस्या आने पर दूर कराया जाएगा।

इस दौरान मंत्री ने डीएम मेडिकल कॉलेज में दूरभाष एवं वाईफाई की सुविधा के साथ बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम कराने और मेडिकल कॉलेज से जुड़ने वाली सभी सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन पारा मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की भी जल्द से जल्द नियुक्ति की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

2 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

2 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

2 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

3 घंटे ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

4 घंटे ago