Bihar

चक्रवाती मिचौंग तूफान के चलते बिहार की 15 ट्रेनें रद्द, 6 दिसंबर तक दिखेगा असर

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मिचौंग तूफान के कारण बिहार की 15 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसके अलावा झारखंड आने-जाने वाली दो ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। बिहार की रद्द ट्रेनों में पटना, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर, बरौनी से बेंगलुरु, चेन्नई और कोयंबटूर की ट्रेनें शामिल हैं। चक्रवातीय तूफान के चलते रेल परिचालन पर 6 दिसंबर तक असर रहेगा।

3 दिसंबर को को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 03251 दानापुर-एसएमभीबी स्पेशल, पांच दिसंबर को एसएमभीबी, बेंगलूरू से खुलने वाली गाड़ी सं. 03252 एसएमभीबी-दानापुर स्पेशल, चार दिसंबर को बेंगलूरु से खुलने वाली गाड़ी सं. 06509 बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल , छह दिसंबर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 06510 दानापुर-बेंगलूरु स्पेशल, 03, 04 एवं 05 दिसंबर को एसएमभीबी, बेंगलुरु से खुलने वाली गाड़ी सं 12295 एसएमभीबी-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस, 05, 06 एवं 07 दिसंबर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं 12296 दानापुर-एसएमभीबी संघमित्रा एक्सप्रेस , तीन दिसंबर को गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।

इसके अलावा पांच दिसंबर को चेन्नई से खुलने वाली गाड़ी सं. 12390 चेन्नई-गया एक्सप्रेस, चार दिसंबर को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं 15228 मुजफ्फरपुर-एसएमभीबी एक्सप्रेस, सात दिसंबर को एसएमभीबी, बेंगलूरु से खुलने वाली गाड़ी सं 15227 एसएमभीबी-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, चार दिसंबर को एरणाकुलम से खुलने वाली गाड़ी सं 22643 एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस, सात दिसंबर को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं 22644 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस, पांच दिसंबर को पटना से खुलने वाली गाड़ी सं 22670 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस, दो दिसंबर को एरणाकुलम से खुलने वाली गाड़ी सं 22669 एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया।

6 दिसंबर को कोयम्बटूर से खुलने वाली गाड़ी सं. 03358 कोयम्बटूर-बरौनी स्पेशल भी रद्द कर दी गई है। तीन एवं चार को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस, छह एवं सात को एल्लेपी से खुलने वाली गाड़ी सं 13352 एल्लेपी-धनबाद एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago