समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघोपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक डीजे ऑपरेटर को गोली लगने का मामला सामने आया है। जख्मी युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार बघला गांव के दिलीप राम के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
घटना के संबंध में युवक के परिजन का बताना है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर बथुआ से बारात खानपुर थाना क्षेत्र के बघोपुर गई थी। दरवाज़ा लगने के बाद शराती पक्ष के कुछ युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इस दौरान हर्ष फ़ायरिंग में डीजे कर्मी जख़्मी हो गया। आनन-फानन में लड़की पक्ष के लोगों ने जख्मी ऑपरेटर को रात भर किसी अज्ञात स्थान पर रखकर इलाज करवाया।
इस दौरान डीजे ऑपरेटर के घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। युवक का सुराग नही मिलने पर लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की की विदाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी जद्दोजहद के बाद घटना के लगभग 13-14 घंटे बाद जख्मी ऑपरेटर को परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद परिजन उसे शुक्रवार की दोपहर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…