समस्तीपुर :- भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) दलसिंहसराय अंचल कमिटी की बैठक शनिवार को रामबाबू राय की अध्यक्षता में NH-28 स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के दलसिंहसराय के दिवंगत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के 12वें शहादत दिवस पर स्थानीय आर.बी कॉलेज दलसिंहसराय के मैदान में तीन दिवसीय महिला फुटवाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में कुन्दन पासवान, अखिलेश राय, रविशंकर कुमार रंजीत पासवान शामिल थे। दिवंगत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र ने बताया कि तीन दिवसीय महिला फुटवाॅल टूर्नामेंट 5, 6 व 7 जनवरी को आर बी कॉलेज दलसिंहसराय ग्राउंड में होगा। जिसका उदघाटन विभूतिपुर विधायक अजय कुमार एवं DYFI के जिलाध्यक्ष उमेश राम करेंगे। वहीं 9 जनवरी को उनके स्मारक स्थल केवटा में माल्यार्पण कर जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…