Samastipur

समस्तीपुर: बेटी की शादी का भोज खिलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, तलवारबाजी का वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बेटी की शादी का भोज खिलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर किशनपुर वार्ड 17 की है। जख्मी युवक की पहचान विजय दास के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय दास की पुत्री ने प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर समाज के लोग भोज देने की मांग कर रहे थे। जख्मी युवक के पिता परदेश में मजदूरी करते थे। इसलिए घर के लोग उनके आने के बाद भोज देने की बात कह रहे थे। लेकिन समाज की लोग अभी भोज देने की बात कह रहे थे।

इसी बात को लेकर गांव के मिंटू कुमार, कृष्ण कुमार और उसके साथी घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट किया। लोगों ने उसके बेटे सुजीत को बांस बल्ले से बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। इस दौरान तलवारबाजी भी की गयी। इधर घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago