Samastipur

समस्तीपुर: पेड़ पर लटकता मिला 25 वर्षीय युवक का शव, छह माह पहले ही हुई थी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बसढ़िया वार्ड संख्या-7 निवासी राम पुकार सिंह के पुत्र संदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। मृतक का शव बसढ़िया के वार्ड संख्या-6 में बरहर के पेड़ से गमछा से लटकता मिला।

मृतक के पिता रामपुकार सिंह ने बताया कि मेरा बेटा रात्रि से गायब था। जिसकी खोजबिन वह कर रहे थे। सुबह लगभग 9 बजे के करीब ग्रामीणों द्वारा सुचना मिली कि संदीप का शव पेड़ से लटका हुआ है। आनन-फानन में पहुँच ग्रामीणों कि मदद से उसे पेड़ से उतारा गया। इस दौरान घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

राम पुकार सिंह ने बताया कि संदीप तीन भाईयों में सबसे बड़ा भाई था। छह महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर में किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उसे कोई मार कर लटकाया या खुद फाँसी लगा लिया उन्हें नहीं पता। पुलिस से उन्होंने इसके जांच की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

11 घंटे ago