समस्तीपुर :- दलसिंहसराय में एक शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में जख्मी हुए दलसिंहसराय भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष वर्णवाल का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी भाजपा नगर अध्यक्ष से मिलने रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय पहुंचे और उन्होंने जख्मी के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जख्मी के परिजनों को पार्टी स्तर से हर मदद का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में एक व्यक्ति का नाम भी आ रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बहरहाल हर्ष फायरिंग को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…