Samastipur

लोहागीर पंचायत के मुखिया शराब के नशे में हुए गिरफ्तार, शराब भी हुआ बरामद 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- सारण जिले के हरिहरनाथ ओपी पुलिस ने समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहागीर पंचायत निवासी महेंद्र राय के पुत्र प्रभात कुमार सुमन (35 वर्ष) को बीते 5 दिसंबर की रात नखास थाना चौक के पास शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। वह लोहागीर पंचायत के मुखिया भी है। पुलिस उसके पास से पानी के बोतल में रखा हुआ 300एमएल विदेशी शराब भी बरामद किया है।

ब्रेथ एनालाइजर जांच में भी उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके पास है 5500 रुपए भी बरामद किया। बताया जाता है कि प्रभात कुमार सुमन लोहागीर पंचायत के मुखिया हैं और भाजपा नेता भी हैं। उनके विरुद्ध सारण पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि क्षेत्र गस्ती में निकलने के दौरान हरिहरनाथ ओपी पुलिस को नखास थाना चौक के पास एक व्यक्ति के नशे की हालत में लड़खड़ाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद बताए गए स्थान पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में वहां पाया। जिसे पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में ले लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

30 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

51 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

1 घंटा ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

12 घंटे ago