समस्तीपुर :- समस्तीपुर- रोसड़ा मुख्य पथ पर बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास बोलेरो की ठोकर से स्कूटी सवार रेल कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पुलिस की हाॅक्स टीम में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जख्मी रेल कर्मी जितवारपुर निजामत गांव के बुद्ध पासवान के पुत्र उमेश पासवान बताया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि वह दिन के करीब 11:00 बजे काम पर जाने के लिए स्कूटी से घर से निकले थे। इसी दौरान बहादुरपुर सिनेमा हॉल के पास समस्तीपुर से रोसरा की ओर जा रही है बोलेरो ने उन्हें सामने से ठोकर मार दी।
इस घटना के बाद बोलेरो चालक बोलोरो लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस की हाॅक्स टीम ने जख्मी रेलकर्मी को सदर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी ओर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। जख्मी रेल कर्मी बताया गया है जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…