समस्तीपुर/हसनपुर : सूबे में शराबबंदी के बाबजूद इस अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारी नए साल के जश्न को लेकर कोई कसर नही छोड़ रहे है, वहीं पुलिस भी इनके मंसूबों पर पानी फेरने में कोई कसर नही छोड़ रही है। ऐसे में समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और एक बस पर लदे लगभग 1 हजार 330 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।
हसनपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब आने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रामपुर चौक के पास से एक ट्रक पर लदे लगभग 1 हजार 200 लीटर और दूधपुरा के पास से एक बस से लगभग 130 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इन गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बिहार के लोगों के लिए जरुरी खबर है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए…
बिहार में चना दाल घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच…
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को ऑफर दिया है.…
समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…
समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…