Samastipur

समस्तीपुर: शादी के लिए पहुंचे दूल्हे और लड़की के चाचा को मारपीट कर किया जख्मी, दूल्हे के गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव में दरवाजा लगने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने दूल्हे के वाहन पर हमला कर दिया। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दूल्हे के साथ मारपीट भी किया और उसके गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

लड़की के चाचा पर भी हमला

बीच-बचाव के लिए पहुंचे लड़की के दो चाचा को भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

घटना के संबंध में जख्मी का बताना है कि बारात भगवानपुर देसुआ से लखनीपुर महेशपट्टी गांव के मदन राय के घर पहुंची थी। तभी रामपुर के कुछ हथियारबंद बदमाश अचानक दूल्हे के गाड़ी पर हमला कर उसके साथ मारपीट किया और उसके गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दूल्हे के साथ मारपीट होता देख लड़की के चाचा बीच-बचाव करने पहुंचे तभी बदमाशों ने उनको भी रॉड और डंडे से मार कर जख्मी कर दिया।

वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफशिश में जुट गई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

21 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago