Samastipur

SFI के द्वारा विभिन्न मांगों व छात्र नेता पर हुए मुकदमा को वापस लेने को लेकर प्राचार्य के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन SFI के समस्तीपुर कॉलेज ईकाई के बैनर तले छात्र- छात्राओं द्वारा एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष विकास ने किया। वहीं संचालन जिला कमेटी सदस्य सह जिला मीडिया प्रभारी बिपिन ने किया। छात्र संगठन की मांग है की सत्र 2023 -27 में स्पाॅट नामांकन में हुई घोटाला का जवाब काॅलेज प्रशासन दे। वहीं कॉलेज के अंदर विकास के नाम पर लाखों रुपए की अवैध उगाही का जवाब भी मांगा गया। वहीं छात्र नेता रणधीर कुमार उर्फ गुंजन कुमार पर हुए मुकदमा को झूठा बताते हुए उसे वापस लेने की मांग भी छात्र नेताओं ने की।

वहीं कॉलेज में बंद पड़े गर्ल्स छात्रावास को अभिलंब चालू करने, श्री कृष्णा छात्रावास का सीमांकन कराकर पीछे से चहारदीवारी के उपरांत हॉस्टल को तोड़ पुनः हॉस्टल का निर्माण की जाने। साईकिल चोरी होने संबंधित, कॉलेज में सुरक्षित स्टैंड की व्यवस्था अभिलंब बनाने, कॉलेज में बंद पड़े लाइब्रेरी का अभिलंब चालू करने, डीन प्रभारी सत्येन कुमार को हटाकर वरीय प्रोफेसर को बनाये जाने, परीक्षा की शुरुआत परीक्षा भवन में की जाने ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, कॉलेज के अंदर छात्राओं के साथ शिक्षक और कर्मचारियों के द्वारा अभद्र व्यवहार को रोक लगाये जाने और सभी विभाग में बंद पड़े प्रयोगशाला का चालू की जाने संबंधित मांगे है। सभा में छात्र रोशन कुमार, प्रकाश कुमार, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, अनुप्रिया कुमारी, तनुप्रिया कुमारी, सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, नवनीत कुमार, शिवम कुमार अन्य छात्र मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

2 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

20 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

20 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

21 घंटे ago