Samastipur

समस्तीपुर में दिनदहाड़े CSP से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दो लाख रुपये लूटे, DSP ने क्या कुछ कहा देखें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच बेखौफ बदमाश एक के बाद एक लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीएसपी संचालक को निशाना बनाते हुए 2 लाख रूपया लूट कर फरार हो गया। ताजा मामला समस्तीपुर सदर अनुमंडल के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव का है। जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। साथ ही पुलिस लूट की घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में सीएसपी का संचालन किया जा रहा था। गुरुवार की दोपहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर सीएसपी संचालक को अपने कब्जे में लेते हुए सीएसपी से लगभग दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गया। बताया जाता है कि लूटपाट करने के बाद तीनों बदमाश पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गया। घटना के समय कई ग्राहक भी मौजूद थे। लेकिन अपराधियों के हाथ मे पिस्टल रहने के कारण सभी डर गए।

सीएसपी में लूटपाट की घटना की सूचना कर्पूरीग्राम थाना को दी गई। सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दो लाख रुपए लूटने की बात कही जा रही है। शंभूपट्टी गांव में एक गुमती में सीएसपी का संचालन किया जा रहा है। जहां लूट की घटना की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शीघ्र ही पुलिस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

देखें DSP ने क्या कुछ कहा

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago