समस्तीपुर :- शहर में मोहनपुर रोड स्थित वीनस वन के फूड कोर्ट में बुधवार को वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बारे में वीनस वन के प्रोपराइटर मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल ने बताया कि भारत में चल रहे वर्ल्ड कप क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। भारत अभी तक वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। इसलिए दर्शकों के रोमांच को बढ़ाने के लिए फूड कोर्ट में बड़े पर्दे पर सेमीफाइनल मैच का प्रसारण किया जाएगा।
जहां दर्शकों के लिए पहली बार 100 रुपए से कॉम्बो फ्रेशर्स की व्यवस्था होगी। दर्शक मैच के साथ ब्रेकफास्ट व लंच का भी आनंद लेंगे। बताया गया कि गुरुवार को भी वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका के बीच का भी सीधा प्रसारण फूड कोर्ट में होगा।
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…