Samastipur

‘द उम्मीद’ द्वारा संचालित हो रहे सभी नि:शुल्क पाठशाला पर मनाया गया बाल दिवस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों में संचालित हो रहे ‘द उम्मीद पाठशाला’ के बच्चों के बीच बाल दिवस बनाया गया। दलसिंहसराय प्रखंड में श्वेता गुप्ता (सह – संस्थापिका) के नेतृत्व में, मोरवा प्रखंड में अभिषेक, विद्यापति प्रखंड में खुशबू , कल्याणपुर प्रखंड में कुमकुम कुमारी के नेतृत्व में बनाया गया। वही समस्तीपुर नगर निगम के मालगोदाम चौक पर स्थित ‘द उम्मीद पाठशाला’ पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को छात्रों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम के पति प्रोफेसर भुवनेश्वर राम, बिहार एन०जी०ओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, यूथ मोटीवेटर मोटीवेटर सह मिथिला पेंटिंग नाम से प्रसिद्ध कलाकार कुंदन कुमार राय व अखिल विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ. स्मित झा उपस्थित हुए।

द उम्मीद के संस्थापक सह अध्यक्ष अमरजीत यादव ने बताया कि बाल दिवस के दिन हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि आजादी के इतने बरसों बाद भी बच्चे बाल मजदूरी और यौन शोषण का शिकार हो रहे हैं। उनका बचपन तबाह हो रहा है। बड़ी तादाद में बच्चे नशा की लत में, कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। हालांंकि बच्चों के लिए मिड डे मील, फ्री शिक्षा, छात्रवृति जैसी कई योजनाएं सरकार ने बनाई हैं लेकिन अभी भी इस दिशा में काफी काम करना बाकी है।

बच्चों को बाल व्यापार, यौन दुर्व्यवहार, बाल विवाह, बाल श्रम, खराब स्वास्थ्य व शिक्षा, कुपोषण जैसी समस्याओं से बाहर निकालना होगा। ‘द उम्मीद’ जरूरतमंद और स्लम बच्चे शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बच्चे देश का भविष्य है, कल हैं। इसे संवारना होगा। मौके पर ‘द उम्मीद’ टीम के आदेश , नवनीत, अमन, ललित, नन्द किशोर, सुमित भारती, अन्नू,पूजा, हेमा, सुमन, ज्योति आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

18 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

19 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago