समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] :- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को गुरूवार औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया। विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर दक्षिण के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में कुल 167 नव चयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया।औपबंधिक नियुक्ति पाते ही जहां अभ्यार्थियों के चेहरे खिल उठे वहीं उनके स्वजनों में भी काफी खुशी दिखीं।
बीईओ शबनम कुमारी ने मौके पर कहा कि नव चयनित शिक्षकों का दायित्व है कि वें बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं दें बल्कि उन्हें संस्कारित भी बनाएं। नियुक्ति पत्र पाकर उत्साहित पटना जिला के फुलवारी शरीफ निवासी आभा कुमारी ने कहा कि इस पल का बहुत इंतजार था। मौके पर प्राचार्य अमित भूषण, कुमार रंजन, पवन झा, शकील अहमद, दिनेश दास आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…
समस्तीपुर : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रविवार को एक नए शैक्षणिक अध्याय…
समस्तीपुर : देश की रक्षा में तैनात रहते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान राज गोपाल…