Samastipur

विद्यापतिनगर के गढ़सिसई व मनियारपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला]:-  ग्रामीणों के सर्वागीण विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सिंचाई, मत्स्य आदि क्षेत्रों में संचालित करायी जा रही है। इन योजनाओं से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। सरकार का उदेश्य है कि ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करा जागरूक करना ताकि वे इन योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक ले सकें। उक्त बातें जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहीं। वें प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई व मनियारपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में गुरूवार को जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

डीएम ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन इसीलिए कराया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की सही जानकारी होगी तो वे इससे लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सिर्फ योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी जा रही है बल्कि इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के और बेहतर क्रियान्वयन हेतु ग्रामीणों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी ली जा रही है। आपके सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर अमल कराया जायेगा।

जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा यह अथक प्रयास किया जा रहा है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाय और उन्हें लाभान्वित किया जाय। योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई पात्र ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते होंगे। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांव- से गांव जाकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी तथा महिलाएं मौजूद रहीं। डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जन संवाद के दौरान अन्य वरीय अधिकारियों ने भी उपस्थित लोगों को अपने- अपने विभाग द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं मनियारपुर पहुंचे अधिकारियों का ग्राम पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण हो एसडीएम बनें कांचा गांव निवासी प्रवीण कुमार को भी सम्मानित किया गया। जन संवाद कार्यक्रम को जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ नजीब अनवर, सीओ अजय कुमार, मुखिया रतन कुमार, बेबी देवी आदि ने संबोधित किया। मौके पर दिनेश कुमार राय रंजीत कुमार राय, मनीष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

7 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

10 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

16 घंटे ago