समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव के अवधेश कुमार चौधरी के पुत्र सुंदरम शानंद के बीपीएससी 67वीं परीक्षा में 174वां रैंक हासिल करने बाद में गांव पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इनके इस सफलता से गांव के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। समस्तीपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीतेश कुमार चौधरी व जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से उनके गांव जा कर सम्मानित किया।
इस दौरान रितेश कुमार ने कहा की सुंदरम का चयन नगर निगम के ई०ओ० के पद पर हुआ है। इससे पूर्व वह भारतीय रेलवे में गुजरात के बड़ोदरा मंडल में चीफ कमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थें। सुंदरम नौकरी से पूर्व में युवा कांग्रेस से जुडे़ हुए थे। मौके पर विजेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया विजय कुमार चौधरी, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार बब्लू, पंसस विजय कुमार, राज विरेंद्र राय, सोनू चौधरी आदि लोग मौजूद थें।
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…