समस्तीपुर :- बेसिकॉन के बैनर तले सर्जनों का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन रविवार को जेनरल बॉडी की मीटिंग के साथ ही संपन्न हो गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन सर्जरी वर्कशॉप में 16 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। वहीं दो दिन सर्जरी के नए तकनीकों पर व्याख्यान दिया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्जरी के नए तकनीक एवं लेजर स्कॉपी के बारे में विस्तार से बताया।
इस कड़ी में पीजी के 75 छात्रों ने अपना-अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें टॉपर तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वहीं क्वीज प्रतियोगित में भी अव्वल आए तीन ग्रुप को सम्मानित किया गया। एसआईए समस्तीपुर के अध्यक्ष डॉ. एसी सिंहा, डॉ. जीसी कर्ण, डॉ. एके झा, डॉ. महेश ठाकुर, डॉ. सुमित कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. जयकांत, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक झा, डॉ. राजेश सहित अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…