Samastipur

भगवानपुर देसुआ में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, बनारस के राजन इलाहाबाद के जितेंद्र को हरा बने विजेता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- काली पूजा के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक भगवानपुर देसुआ गांव में किया गया, जिसमें 5 राज्यों से आए हुए पहलवानों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन कुश्ती दिखाया। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया।

फाइनल मुकाबला बनारस के राजन और इलाहाबाद के जितेंद्र के बीच हुआ। जिसमें राजन ने जितेंद्र को हरा विजेता के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य तरुण चौधरी ने पहलवानों को ट्रॉफी और शॉल से सम्मानित किया । इस कार्यक्रम का आयोजन मां काली पूजा समिति भगवानपुर देसुआ के सदस्य श्याम प्रसाद सिंह, केशव सिंह, मणिभूषण सिंह, राकेश सिंह, गोपी, श्री राम, बाबुल, प्रभात और केसरी के बेहतरीन प्रयासों से किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

50 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

18 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

24 घंटे ago