Samastipur

शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में 11 नामजद व 25 अज्ञात पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की रात की बताई गई है। इस घटना में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं चार पुलिस जवान चोटिल हो गये। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस द्वारा महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं नशे की हालत में हंगामा कर रहे शख्स की पहचान दिलीप कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान पिंकू ठाकुर एवं फूलो देवी के रूप में की गई है। इसको लेकर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार की देर शाम शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस टीम गांव में पहुंची थी। इस दौरान नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस द्वारा जब पकड़कर गाड़ी में बैठाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने हंगामा करने के साथ पुलिस की गाड़ी पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इससे गाड़ी का शीशा टूटने के साथ उसमें सवार चार जवान चोटिल हो गये।

वहीं दूसरी ओर पुलिस पर हमला करने, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 11 नामजद व 25 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। नामजद लोगों में दिलीप कुमार, फूलो देवी, पिंकू ठाकुर, अनिल पासवान, महेश दास एवं सोनू दास आदि शामिल हैं। घायलों में एएसआई हरेंद्र तिवारी, सिपाही निरंजन कुमार, प्रभात कुमार, हिमेश कुमार एवं चालक अखलाक शामिल है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago