समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना के मुख्य गेट के पास और थानेश्वर मंदिर के बीच शुक्रवार की दोपहर एक युवक चकमा देकर महिला का वन प्लस कंपनी का महंगा मोबाइल फोन लेकर भाग निकला। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद वह नगर थाना पहुंच मामले की जानकारी दी। महिला मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई गई है।
जानकारी के अनुसार वह किसी काम से समस्तीपुर आई थी। इस दौरान नगर थाना के मुख्य गेट और थानेश्वर मंदिर के बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और अपने मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो जाने की बात कहते हुए जरूरी बात करने के लिए मोबाइल मांगा। इस पर महिला ने मोबाइल दे दिया, तो युवक मोबाइल लेकर उसको चकमा देते हुए वहां से भाग निकला। इसको लेकर महिला ने नगर थाना में आवेदक दिया है।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…