Samastipur

देर रात SP ने चार थानों में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की, डेढ़ दर्ज पुलिस पदाधिकारियों को किया इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने देर रात 20 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इस दौरान चार थानों में नये थाना अध्यक्ष की भी पोस्टिंग की गई है। मुसरीघरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. फहीम को खानपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोसड़ा थाना में तैनात निरंजन कुमार को वारिसनगर थाना की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा बंगरा थाना में खाली पड़े थाना अध्यक्ष के पद पर मथुरापुर ओपी की अपर थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी को थाना अध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। सरायरंजन थाना में तैनात रविंद्र कुमार भारती को एससी/एसटी थानाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं वारिसनगर थाना संतोष कुमार और खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार को साइबर थाना के अनुसंधान ईकाई में भेजा गया है। एससी/एसटी थानाध्यक्ष शिवजी पासवान को दलसिंहसराय भेज दिया गया है।

डेढ़ दर्जन अन्य पुलिस पदाधिकारी भी इधर से उधर :

बंगरा थाना के अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार को रोसड़ा थाना, खानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को दलसिंहसराय थाना, रोसड़ा थाना से नरेंद्र कुमार को खानपुर अपर थानाध्यक्ष, खानपुर थाना के एकरार फारूकी को नगर थाना, दलसिंहसराय थाना के जवाहर लाल राम को सरायरंजन थाना, सगीर अहमद को घटहो ओपी से बंगरा अपर थानाध्यक्ष, नगर थाना के प्रमोद कुमार मंडल मुसरीघरारी अपर थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय थाना कि मंजुला मिश्रा को नगर थाना, नगर थाना के प्रताप कुमार सिंह को रोसड़ा थाना, विभूतिपुर थाना के पुलिस चौधरी को विद्यापतिनगर अपर थानाध्यक्ष, मथुरापुर ओपी के अश्वत्थामा को मथुरापुर ओपी अपर थानाध्यक्ष और साइबर थाना के फैजल अंसारी और अशोक कुमार को डीआईयू शाखा भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

10 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

14 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

20 घंटे ago