Samastipur

सांपों का ‘दोस्त’ है यह शख्स! वर्षों से सांपों को पकड़ कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ता आ रहा है समस्तीपुर का स्नेक सेवर जय सहनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा : साँपो का नाम सुनते है आदमी के शरीर के रौंगटे खड़े हो जाते है। जहरीले खतरनाक साँपो के नाम से ही जहां लोग डर से कांपने लगते है वहीं समस्तीपुर के जय सहनी इन साँपो से न सिर्फ खेलते है, बल्कि इनको पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ कर इनके लिए देवदूत साबित हो रहे है। जहरीले खतरनाक साँपो से खेल रहा यह व्यक्ति कोई सपेरा नही है। समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी गांव का रहने वाला जय सहनी उर्फ जय कुमार है। खेती बाड़ी और मछली पालन इनका मुख्य व्यवसाय है। इसके साथ-साथ आस-पास के इलाकों में जहां भी साँप होने की सूचना मिलती है वो वहां पहुंचकर खतरनाक विषैले साँप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते है।

साँपो को पकड़ने का जय ने कोई प्रशिक्षण नही लिया है। बाबजूद वो इसे बड़ी आसानी से पकड़ लेते है। साँपो को पकड़ने का लोगों से कोई शुल्क भी नही लेते है। साँपो को पकड़कर उसे उचित स्थान पर छोड़ने के पीछे की भी कहानी है।

जय कुमार का बताना है कि कुछ साल पहले उनके घर में एक विषैला साँप निकला था। उस सांप को उसने तीर से मार डाला था। फिर उसे मिट्टी में दफन कर दिया। उस रात उन्हें एक स्वपन आया, जिसमे दो सांप उसे खदेड़ रहा है और वह उससे बचने के लिए भाग रहा है।

जय सांप से खुद को छोड़ देने की मिन्नते कर रहा था। उनसे मांफी मांग रहा था। जिसके बाद उस सांप ने कहा कि तुम मनुष्यों को एक सुई चुभती है तो कितनी पीड़ा होती है। लेकिन तुम कितनी नृदयता से हम साँपो को मार देते हो। हमें कितनी पीड़ा होती होगी। इसी बीच डर से उसकी नींद खुल जाती है। अगले दिन सुबह जय ने स्वपन की कहानी अपनी माँ को सुनाई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यही स्वपन जय के भाई ने भी देखी। जिसके बाद से उसने साँपो को न मारने की कसम ली।

जय का बताना है कि अब तक उसने हजारों सांप को पकड़कर उसे उसके सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है। इस दौरान उसे एक दो बार सांप ने काटा भी है। जय का बताना है कि सभी सांप विषैले नही होते है, लेकिन सांप काटने के डर से ही ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है। जय सांप को पकड़ने से छोड़ने तक की पूरी वीडियो भी बनाते है और फिर उसे अपने सोशल मीडिया पर डाल देते है।

इसके पीछे जय का मकसद लोगों तक जानकारी पहुँचाना है कि आप के घर और आस – पास सांप दिखे तो उसे मारे नहीं बल्कि उन्हें सूचित करें ताकि उसकी जिंदगी बचाई जा सके। जय का कहना है साँप भी हमारे जीवन का एक हिस्सा है। पर्यावरण के संतुलन में इसकी अहम भूमिका है। अगर इसके साथ छेड़छाड़ न किया जाय तो ये हमें कोई नुकसान नही पहुंचाते हैं। साँपो को पकड़ कर उसकी जिंदगी को संरक्षित करने वाले जय कुमार से Samastipur Town की टीम ने की खास बातचीत…

Avinash Roy

Recent Posts

अरुण कुमार गांधी समस्तीपुर के नए डाक अधीक्षक बने, रोबिन चंद्रा का तबादला सहरसा प्रमंडल में हुआ

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…

3 मिनट ago

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में असमाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पर किया पथराव; ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त, सहायक लोको पायलट भी हुआ जख्मी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…

10 घंटे ago

गैरेज से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का पांच जैक भी बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…

10 घंटे ago

22 नवंबर को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अकादमिक विभागों का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…

10 घंटे ago

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…

14 घंटे ago