Samastipur

श्रम विभाग की योजनाओं के नौ मानकों पर हुए चयन में समस्तीपुर तीसरे पायदान पर, मधुबनी अव्वल और नालंदा सबसे नीचे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य भर में श्रम संसाधन विभाग ने जिलों की रैंकिंग जारी की है. इसमें विभागीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में मधुबनी अव्वल है. दूसरे नंबर पर दरभंगा और तीसरे नंबर पर समस्तीपुर है. वहीं, नालंदा सबसे निचले पायदान पर है. विभाग की ओर पिछले तीन माह से जिलों की मासिक रैंकिंग बनायी जा रही है, लेकिन, पहली बार अक्तूबर में रैंकिंग को पब्लिक डाेमेन में डाला गया है. अब विभाग ने निर्णय लिया है कि लगातार जिस जिले की रैंकिंग खराब होगी, उस जिले के श्रम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा और स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होगा, तो कार्रवाई होगी.

रैंकिंग में जिलों को इस तरह से अंक दिया जायेगा

अधिकारियों के मुताबिक बाल श्रम से संबंधित गतिविधियों के लिए 10 अंक तय हुआ है. विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनस्र्थपन के लिए पांच अंक, भवन निर्माण से संबंधित गतिविधियों के लिए 15 अंक, भवन निर्माण से संबंधित सभी मजदूरों के कार्य ऑनलाइन निबटाने के लिए 15 अंक, कर वसूली के लिए 10 अंक, जबकि असंगठित क्षेत्र के कामगारों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 10 अंक मिलेगा. प्रवासी कामगारों के लिए पांच अंक, श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर निगरानी के लिए 10 अंक, लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए 20 अंक तय किया गया है.

इस कारण से हो रही है रैंकिंग

सरकार के कई विभागों की ओर से हर महीने अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए रैंकिंग की जा रही है. उसी तर्ज पर श्रम संसाधन विभाग ने भी रैंकिंग शुरू की है. विभाग न केवल श्रम योजनाओं बल्कि नियोजन के लिए भी अलग से रैंकिंग कर रहा है. उसकी रिपोर्ट अलग से प्रकाशित होती है. अधिकारियों के अनुसार रैंकिंग के आधार पर काम में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी. वहीं, भविष्य में जब अधिकारियों की फील्ड पोस्टिंग होगी तब काम को ही आधार माना जायेगा. काम के आधार पर पोस्टिंग होने से पैरवी की संभावना खत्महो जायेगी.

जिलों की रैंकिंग

रैंकिंग के मुताबिक मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, भभुआ, शेखपुरा, पूर्णिया, सारण, जमुई, बेगूसराय, औरंगाबाद, बक्सर, खगड़िया, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, अरवल, वैशाली, रोहतास, किशनगंज, मुंगेर, सीवान, जहानाबाद, नवादा, अररिया, सुपौल, पश्चिम चंपारण, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गया, सहरसा, पटना, भागलपुर, भोजपुर, लखीसराय, बांका और नालंदा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago