Samastipur

समस्तीपुर: गन पाउडर के विस्फोट होने पर मची अफरा-तफरी, घायल हुए तीन यात्री; पिता-पुत्र को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के पास भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को विस्फोट हो गया। जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने वैक्यूम कर ट्रेन को रोक कर बाहर कूदने लगे। वहीं इस घटना में दंपति सहित तीन लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही रेल महकमा में हड़कंप मच गया। वहीं आरपीएफ और जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले कि जांच की। जबकि विस्फोटक पदार्थ ले जा रहे पिता पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जाता है कि विस्फोट के साथ ही कोच में धुआं भर गया। वहीं बोगी से आग की चिंगारी निकलने लगी। जिसके कारण वहां बैठे बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के कैदराचक निवासी कामता प्रसाद ठाकुर उनकी पत्नी रानी देवी एवं विस्फोटक पदार्थ ले जा रहे हैं व्यक्ति भी झुलस गया।

मिली जानकारी के अनुसार को ट्रेन संख्या-15553 अप भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस समस्तीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-5 से बुधवार को जयनगर के लिए खुली। ट्रेन खुलने के पश्चात समस्तीपुर होम सिग्नल के पास करीब-13.30 बजे ट्रेन के आगे से तीसरा सामान्य कोच मे रखे एक बैग में अचानक विस्फोट हुआ और बैग से चिंगारी निकलने लगी। जिससे कोच में धुआं भर गया। जिसके बाद यात्रियों द्वारा गाड़ी को वैक्यूम कर रोक दिया गया तथा कोच से जला हुआ बैग सामान सहित को रेलवे ट्रेक पर यात्रियों द्वारा भेक दिया गया।

उक्त घटना की सूचना पर रेल पुलिस समस्तीपुर एवं रेलवे सुरक्षा बल सस्तीपुर के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की गयी। वही जाॅच के क्रम में घटनास्थल पर एक लैगेज बैग, मसरफी कपड़ा, 500 सौ रूपया, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बिजली का बोर्ड सभी अधजला हुआ बरामद किया गया। जिससे बारूद जैसी गंद आ रही थी। रेल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि रेल थाना, दरभंगा पुलिस द्वारा बैग वाले व्यक्ति अरबिन्द मंडल को पुत्र सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसे समस्तीपुर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एफएसएल की टीम को बुलायी गयी है। एफएसएल टीम के द्वारा भी जांच की जाएगी। इधर, डीएसपी ने बताया कि आरोपी यात्री के पास से दिल्ली से बरौनी एवं बरौनी से सकरी का ट्रेन टिकट पाया गया। पकड़ाए व्यक्ति अरबिन्द मंडल के हाथ में भी हल्का जख्म पाया गया। पूछ-ताछ में बताये कि करीब 250 ग्राम बारूद पटाखे के लिए दिल्ली से ला रहे थे। आग लगने की घटना में एक महिला यात्री को हल्का जख्म आया, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

इधर समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक यात्री के बैग में धुआं निकला जिसके कारण दो यात्री को हल्का जख्म आया है। यात्रियों ने वैक्यूम कर समस्तीपुर यार्ड में ट्रेन को रोक दी और धुआं उठने वाले बैग को बाहर फेंक दिया। इस मामले में आरपीएफ व जीआरपी ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। डीआरएम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा दिल्ली से ढाई सौ ग्राम गन पाउडर बैग में बांधकर लाया जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी है। यात्री के पास समस्तीपुर से बरौनी एवं बरौनी से सकरी का टिकट भी मिला है।

यहां देखें DRM ने क्या कुछ कहा :

यहां देखें रेल DSP ने क्या कुछ :

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

6 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

17 घंटे ago