Samastipur

समस्तीपुर में आपसी विवाद में युवक के सिर में मारी गोली, जख्मी हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में आपसी विवाद के दौरान एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। घटना में जख्मी युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ की बताई गई है। जख्मी युवक की पहचान हरपुर एलौथ के ही मो. साबिर के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एहसान के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सोमवार की संध्या चौक पर किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से आपसी विवाद हो गया। इसी में युवक के सिर में गोली मार दी गयी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचकर जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया गया।

घटना के संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक युवक के सिर में गोली लगने की सूचना मिली है। जिसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक शादी समारोह में बारात आने के दौरान गोली लगने से जख्मी की होने की बात कही गई है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

44 मिनट ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

58 मिनट ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

5 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

10 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

10 घंटे ago