Bihar

बिहार: कार से शराब लूटने की ग्रामीणों में मची होड़, बस को टक्कर मारने के बाद हो गई थी दुर्घटनाग्रस्त

शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह वीडियो बिहार के सीवान का है. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक कार खड़ी है, जिसमें शराब है. ग्रामीण उसे लूट रहे हैं.

कार – बस को टक्कर मारने के बाद सड़क के दूसरी तरफ चली गई. टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण वहां पहुंचे और फिर कार में रखे शराब देख लूट पाट शुरू कर दी. यह वीडियो बिहार के सीवान जिला के बसंतपुर थाना क्षेत्र मुड़ा टेडी गांव के समीप का बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर बसंतपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि कार चालक को इलाज के लिए सीवान भेजा गया है. कार से कुछ शराब की भी बरामदगी हुई है. उसके ठीक होने पर बहुत कुछ पता चलेगा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पटना से सीवान जाने के क्रम में मुड़ा टेडी गांव के पास खड़ी बस में शराब लदी कार ने टक्कर मार दी. कार सीवान से पटना की ओर जा रही थी. इसी क्रम में मोड़ होने के कारण बस को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.दुर्घटना को देखकर वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने पहले कार के ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके बाद वहां पर खड़े कुछ लोगों ने देखा कि कार के अंदर शराब पड़ी है. फिर क्या था ग्रामीण कार में रखे शराब को लूटना शुरू कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही शराब लूट रहे ग्रामीण भाग गए. बसंतपुर थाना की पुलिस जख्मी कार चालक के संबंध में जानकारी एकत्रित करने में लगी है. पुलिस के पास जो अभी तक सूचना है उसके अनुसार बस पटना से सीवान आ रही थी. घटनास्थल पर बस से यात्री उतर रहे थे. इस दौरान काफी तेज गति से सीवान से पटना जा रही कार ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें कार चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

37 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

44 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

52 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

1 घंटा ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

2 घंटे ago