Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने कुख्यात लंबू को लूटी गई सरकारी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पहले भी AK-47 के साथ हो चुका था गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां पुलिस ने जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल जिला एवं अंतर जिला गिरोह के एक कुख्यात अपराधी अमन आनंद उर्फ लल्लू सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक 9 एमएम सर्विस पिस्टल दो गोली और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के द्वारा जिले के टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि समस्तीपुर जिले के कई कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी लल्लू सिंह उर्फ लंबू मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी बस स्टैंड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है।

इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुसरीघरारी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस को देखकर कुख्यात लंबू भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक ऑटोमेटिक 9-एमएम सर्विस पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है। वह आजकल जमीन बेचने वाले कंपनियों से रंगदारी भी वसूला करता था।

डीएसपी संजय पांडे का बताना है कि कुख्यात लंबू इससे पूर्व भी AK-47 हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। वह डब्ल्यू झा और इसके अलावा समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी, ताजपुर, दलसिंहसराय और बेगूसराय जिले के मटिहानी थाने में लूट , रंगदारी, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब इस गिरफ्तार अपराधी से पिस्टल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

7 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

8 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

9 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

18 घंटे ago