Bihar

दिवाली पर पोती को गोद में लिए दिखे लालू, तेजस्वी ने शेयर की फोटो…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिहार में भी दिवाली की धूम मची है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तेजस्वी ने कई फोटो भी शेयर किया है। तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी संग नजर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर देशवासियों को बधाई देते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना के साथ दीपावली की शुभकामनाएं।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। रविवार को किये गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि मंगलकामना है कि यह त्यौहार आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का जगमगाता प्रकाश लेकर आये तथा खुशियों की सतरंगी किरणें आपके घर के मुंडेर से लेकर आंगन द्वार व हर कोने को आलोकित करती रहें। प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे। उन्होंने कहा कि आइए हम सभी जाति-धर्म व ऊँच-नीच का भेदभाव भूलकर देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, नकारात्मकता, अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और लाचारी के अंधेरे को समाप्त कर जन-जन के जीवन में खुशहाली का उजियारा लाने का संकल्प लें।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सीएम आवास एक अणे मार्ग में दीप जलाकर दीपावली मनाई। सीएम के साथ उनके बेटे निशांत और सीएम हाउस में तैनात अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

27 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago