Samastipur

मोहिउद्दीननगर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, DM ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत भदैया पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें की जनसंवाद कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराना है। जानकारी के अभाव में आम जनता को सरकारी लाभ लेने में देरी होती है।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग,  समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, पंचायती राज एवम अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की बृहत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जनसंवाद नामक पुस्तिका, जो जिला प्रशासन के प्रकाशित है, का वितरण उपस्थित सभी के बीच किया गया। इस जनसंवाद पुस्तिका में सरकार द्वारा चलाई जा रही 63 योजनाओं की विभाग वार विस्तृत जानकारी दी गई है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन से सभी आम जनता सजग रहने एवम विभिन्न माध्यमों से ज्ञान प्राप्त करने की सलाह दी गई। आज के युग मोबाइल का प्रयोग हर घर में हो रहा है। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की किस प्रकार आप मोबाइल के प्रयोग से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा उनका लाभ ले सकते है।

जानकारी के अभाव में लोग ठगी, साइबर क्राइम का शिकार बनते है। अपने मोबाइल पर आए चार अंकों के ओटीपी का शेयर किसी को भी नही करने की सलाह जिला पदाधिकारी के द्वारा दी गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों से भदैया पंचायत से योजनाओं से संबंधित अधिक से अधिक आवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।

इस जनसंवाद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

49 मिनट ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

2 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

3 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

4 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

12 घंटे ago