Bihar

नए शिक्षकों की तैनाती को लेकर केके पाठक ने तय की 21 नवंबर तक की डेटलाइन, अधिकारी-कर्मियों की छुट्टियां रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित तकरीबन 1.10 लाख नए शिक्षकों की स्कूलों में तैनाती 21 नवंबर तक कर दी जाएगी। शिक्षकों के योगदान दिये जाने तक शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज निर्देश दिया है।

पत्र में कहा है कि स्कूल में योगदान की तिथि से ही शिक्षकों का वेतन प्रारंभ होगा। केके पाठक ने जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि शिक्षकों का पदस्थापन केवल ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में होगा। शहरी क्षेत्रों में फिलहाल किसी का पदस्थापन नहीं किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूलों का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम किया जाएगा। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर रणनीति तैयार कर लें कि 11 से 21 नवंबर के बीच कितने चरणों में आप शिक्षकों का योगदान करा सकते हैं। इसकी समय सारिणी बना लें।

स्कूल में योगदान कराने के लिए यह आवश्यक है कि प्रधानाध्यापक उस समय उपस्थित रहें, क्योंकि योगदान उन्हीं के समक्ष होना है। योगदान कराने के बाद प्रधानाध्यापक ही योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा कार्यालय में समर्पित कर योगदान स्वीकृत कराएंगे। उधर, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश है कि जिन शिक्षकों का योगदान नवंबर में हो जाता है, उन्हें एक दिसंबर को वेतन भुगतान की तैयारी पूरी कर लें।

प्रचार-प्रसार कराएं ताकि आपाधापी न मचे

केके पाठक ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों का स्कूलों में पदस्थापन 21 नवंबर तक करा लें, ताकि छठ के बाद स्कूल खुलते ही वह अध्यापन का कार्य प्रारंभ कर दें। शिक्षा विभाग के अधिकारी पूर्णकालिक तौर पर उसी प्रकार अभियान मोड में काम करेंगे, जिस प्रकार दो नवंबर से पहले औपबंधिक नियुक्तिपत्र निर्गत करने के लिए किया था। अभ्यर्थियों के योगदान के लिए यह प्रचार-प्रसार किया जाये कि स्कूल में योगदान करने के लिए आपाधापी नहीं मचाएं। स्कूल में योगदान की तिथि का उनकी वरीयता से कोई संबंध नहीं है। उनकी वरीयता आयोग की मेधा सूची के अनुसार पहले से ही तय हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 6612 में 3257 अभ्यर्थी हुए शामिल

समस्तीपुर : बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अंतर्गत अधिनायक अनुदेशक पद पर भर्ती…

6 घंटे ago

पुलिस सभा में SP ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

समस्तीपुर : पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा का शुभारंभ, अब जिले में ही मिलेगा कैंसर मरीजों को इलाज

समस्तीपुर : जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सदर…

7 घंटे ago

पत्नी की विदाई से इनकार बना ह’त्या की वजह, ससुर की गला रेतकर ह’त्या करने वाला दामाद व ममेरा भाई गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बनघाड़ा गांव में विगत 27…

7 घंटे ago

मानव बल की करंट से मौत मामले में पिता के आवेदन पर नगर थाने ने दर्ज की प्राथमिकी 

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक पर बिजली के करंट लगने से मानव बल…

7 घंटे ago

थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में फूल की दुकान लगाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह जख्मी; महिला समेत चार गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह फूल की दुकान…

9 घंटे ago