Samastipur

समस्तीपुर में रफ्तार का कहर; हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत, चालक हुआ फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के निकट एनएच 28 की है जहां हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद हाइवा छोड़ कर चालक भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया। मृतक की पहचान बी एलौथ गांव निवासी 30 वर्षीय मो. राशिद के रूप में पहचान की गई है।

घटना के संबंध में परिजन एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की देर शाम राशिद किसी काम से साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान हूरहिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से आ रहे हाइवा ने अपनी चपेेट में लेकर ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हादसे के बाद जुटे लोगों ने इलाज के दौरान गंभीर रूप से जख्मी युवक को मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्नीनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। बताया गया है कि मंगलवार को पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

16 मिनट ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

13 घंटे ago