Samastipur

समस्तीपुर में बैंड पार्टी से भरे पिकअप वाहन पलटने से 1 की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बैंड पार्टी के सदस्यों से भरे एक पिकअप पलट गई जिसमें उसपर सवार एक शख्स की मौत हो गई। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के बिरसिंहपुर अकबरपुर दुम्दुमा पुल के नजदीक की है। घटना मंगलवार अहले सुबह की है। इस घटना में एक मौत के अलावा डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी भी बैंड पार्टी के सदस्य ही बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सभी एक बारात से बाजा बजाकर लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी से सभी दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के चकवा बेता गांव में बाजा बजाने गए थे।

मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर पंचायत के असीनचक गांव निवासी स्वर्गीय जटूहू राम के 45 वर्षीय पुत्र जंग बहादुर राम के रूप में हुई है। वहीं जख्मी लोगों में आसीनचक गांव के लालबाबू राम, श्याम कुमार, शिवम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महावीर राम, गौसपुर गांव के मनोज राम, लोकनाथपुर गांव के संजीत राम, पगड़ा गांव के सुखल राम, कमल राम, शिवकुमार, सैदपुर गांव के रामकुमार राम एवं नगरगामा गांव के सूरज कुमार एवं श्रवन कुमार सहित डेढ़ दर्जन लोग शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago